Breaking News

बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई कल होगी

अमृतसर, 28 सितंबरः (राजन): नगर निगम अमृतसर द्वारा बीआरटीएस प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए टेंडर जारी किए थे। उन टेंडरो में बीआरटीएस रूट को डिस्मेंटल करने के वर्क आर्डर जारी होने के उपरांत कार्य शुरू हो गया था। इसको लेकर अमृतसर विकास मंच (रजिस्टर्ड) द्वारा माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में पीआईएल दायर कर दी। जिस पर कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी।हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा कि आज छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। इस जाति का पर अब

अमृतसर विकास मंच द्वारा दायर की गई याचिका में कहा कि बस रैपिड
ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) प्रोजेक्ट, जिस पर लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत आई थी, बिना किसी सही कारण के बंद किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि इससे न सिर्फ़ बहुत सारा पब्लिक पैसा बर्बाद होगा, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी होगी। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा, जस्टिस रोहित कपूर द्वारा 22 सितंबर को इस पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पंजाब राज्य की तरफ़ से वकील ने इस मामले में निर्देश पाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है और उन्हें यह समय दिया गया है। अब इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में कल सोमवार 28 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर कल होगी हाई कोर्ट में सुनवाई

अमृतसर, 27 सितंबरः(राजन):नगर निगम अमृतसर द्वारा बीआरटीएस प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए टेंडर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *