
अमृतसर, 29 सितंबर: नगर निगम अमृतसर को आज 1.71 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। इस तरह से अब तक इस वित्त वर्ष में निगम को लगभग 29.06 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10% रिबेट दिया जा रहा है। अब 10% रिबेट का अंतिम दिन ही बचा है। नगर निगम को पिछले वर्ष की मुकाबले में लगभग 5 करोड़ रूपया कम प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। 30 सितंबर के बाद अपनी टैक्स जमा करवाने वालों को कोई भी रिबेट नहीं मिलेगा। इसके साथ-साथ 31 दिसंबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को जुर्माना भी लगेंगा ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News