Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज और सीसी फ्लोरिंग डालने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,29 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 57 के क्षेत्र कटरा दुलो सुनियारा खूह और खूह कुड़ियां वाला में सीवरेज और सीसी फ्लोरिंग डालने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में खराब सीवरेज को बदलने और नई वाटर सप्लाई डालने के लिए लगभग 3 करोड रुपए के कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। जिस पर प्रतिदिन कार्य शुरू करवा कर आने वाले 2 महीनो में कार्य पूरे करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।

हल्के में 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हल्के में आने वाले दिनों में लगभग 1000 एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाने के कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की किसी भी वार्ड में स्ट्रीट लाइट की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब से वह विधायक चुने गए हैं तब से वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका हल निकाला जाता है। जिस जिस क्षेत्र में विकास कार्यों की जरूरत होती है, वहां वहां पर लोगों की सहूलयत के लिए विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं। इस अवसर पर कपिल कुमार, राहुल सेठी, हैप्पी, सोनू महाजन,विक्की कुमार, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई कल होगी

अमृतसर, 28 सितंबरः (राजन): नगर निगम अमृतसर द्वारा बीआरटीएस प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *