Breaking News

डिप्टी कमिश्नर ने धान के आगामी खरीद सीजन को लेकर आढ़तियों, राइस मिलर्स और खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अमृतसर, 30 सितंबर(राजन): जिला अमृतसर में आगामी धान खरीद सीजन को सुचारू, पारदर्शी और निर्बाध ढंग से संपन्न करवाने के संबंध में दलविंदरजीत सिंह डिप्टी कमिश्नर, अमृतसर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में आढ़ती एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन, जिला नियंत्रक, अमृतसर, जिला मंडी अधिकारी, अमृतसर तथा सभी खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों द्वारा भाग लिया गया।

बैठक के दौरान धान की खरीद, मंडियों में आवश्यक प्रबंध, फसल की समय पर खरीद एवं लिफ्टिंग, मंडियों में बुनियादी सुविधाएं, बारदाने की उपलब्धता, भंडारण तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखा एवं निर्धारित नमी वाला धान ही लेकर आएं, ताकि उनकी फसल की खरीद में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।

माननीय डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों एवं खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी पेश न आने दी जाए तथा मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही पूरे किए जाएं। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सभी विभागों एवं संबंधित पक्षों के बीच आपसी तालमेल और निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों के लिए पीने के पानी, सफाई, बिजली, छाया तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और खरीदे गए धान की लिफ्टिंग में किसी प्रकार की देरी न होने दी जाए।

जिला प्रशासन की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया गया कि धान की खरीद के लिए मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और सरकार द्वारा जारी निर्देशों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवाया जाएगा। किसानों की सुविधा तथा फसल की समय पर खरीद को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 28 सितंबर(राजन): डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह  ने जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *