
अमृतसर,30 सितंबर:टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए । जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत ली। कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे । उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई । गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने
133 बॉल पर 223 रन बनाए । 26 चौके और 8 छक्के भी जमाए।गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने भी सेंचुरी जमाई और 101 रन की पारी खेली। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल के साथ ऋतुराज गायकवाड 31 रन बनाकर नॉटआउट रहे ।
स्कोरबोर्ड


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News