
अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड पर भारी संख्या में गाड़ियां ट्रैफिक जाम में फंसी रहती है । उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट रोड पर पिछले 1 साल से ट्रैफिक सिग्नल लाइटे नहीं लगी है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट रोड की यह हालत है। जहां लगभग एक साल से ट्रैफिक सिग्नल लाइटें नहीं लगी हैं, जबकि पैसा आ गया है। शहर की यह एक महत्वपूर्ण रोड है। एयरपोर्ट को जाने वाले यात्री ही ट्रैफिक जाम में फंसे रहेंगे, यह एक बड़ी समस्या है।
इस संबंध में “अमृतसर न्यूज अपडेट्स “ द्वारा नगर निगम अधिकारियों से बातचीत की गई। पता चला कि एयरपोर्ट रोड पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आती है। इस सड़क पर सारा कार्य चाहे सड़क बनाना और स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य नेशनल हाईवे के अंतर्गत आता है। दिशा की मीटिंग में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस एयरपोर्ट रोड पर तीन ट्रैफिक सिग्नल लाइटे लगवाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दे दी गई थी। नगर निगम द्वारा तीन ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया था। उस टेंडर में लिजिबल पार्टी नहीं आई। जिस कारण टेंडर मेच्योर नहीं हो पाया। अब नगर निगम द्वारा ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने के लिए दोबारा टेंडर जारी कर दिया हुआ है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News