
अमृतसर, 14 अक्टूबर:श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर जिले में 27 अक्टूबर, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे। पंजाब के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, अवकाश का दायरा केवल श्री अमृतसर साहिब जिले तक सीमित रहेगा। राज्य के अन्य जिलों में यह आदेश लागू नहीं होगा । पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेश के तहत संबंधित विभागों को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है, ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News