Breaking News

अमृतसर में 27 अक्टूबर को अवकाश: सरकारी दफ्तर- बैंक और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

अमृतसर, 14 अक्टूबर:श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर जिले में 27 अक्टूबर, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे। पंजाब के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, अवकाश का दायरा केवल श्री अमृतसर साहिब जिले तक सीमित रहेगा। राज्य के अन्य जिलों में यह आदेश लागू नहीं होगा । पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेश के तहत संबंधित विभागों को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है, ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आप  ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर ढके गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *