Breaking News

बीएसएफ ने 15 किलो हेरोइन सहित पंजाब पुलिस का कांस्टेबल किया गिरफ्तार

अमृतसर,14 अक्टूबर:भारत-पाक बॉर्डर से ड्रोन के जरिए नशा तस्करी रोकने की पुलिस की एंटी ड्रोन टीम का कॉन्स्टेबल ही नशा तस्कर निकला। बीएसफ ने उसे 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के मुताबिक वह कुछ समय पहले ही बॉर्डर इलाके की
पुलिस चौकी से एंटी ड्रोन टीम में तैनात हुआ था। सुरक्षा बल की टीम ने आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब उससे पता लगा रही है कि वह इसकी डिलीवरी देने के लिए कहां जा रहा था। इसके अलावा एनसीबी की टीम भी उससे पूछताछ कर रही है।

डेढ़ महीने पहले यूनिट में आया

बीएसफ से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सराय अमानत खां के गांव भूसे के रहने वाले नंबरदार का बेटा करणबीर सिंह पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल है। कुछ टाइम पहले तक वह थाना भिखीविंड के अधीन आती पुलिस चौकी सुर सिंह में मुंशी तैनात था। करीब डेढ़ महीने पहले उसका तबादला एंटी ड्रोन यूनिट में हो गया।

सीक्रेट इनपुट पर बीएसफ ने चेकपॉइंट पर रोका

बुधवार को बीएसफ की 115वीं बटालियन को सूचना मिली कि ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगाई गई है। जिसे आगे स्विफ्ट कार के जरिए ठिकाने लगाया जा रहा है। बीएसफ ने तुरंत बॉर्डर इलाके की चेकपॉइंट पर सख्ती बढ़ा दी। इस दौरान वहां से स्विफ्ट कार गुजरी । बीएसफ जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के बैग में हेरोइन बरामद हो गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने पाक ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया;  पुलिस बिल्डिंग्स को टारगेट करने की साज़िश नाकाम की और खासा कैंट IED ब्लास्ट केस सुलझाया

अमृतसर, 13 अक्टूबर(राजन): पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *