Breaking News

कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग: टांग में लगी गोली: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को पकड़ लिया

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर।

अमृतसर,15 अक्टूबर :गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास बाजार में कपड़े व्यापारी को बाइक सवार दो युवकों ने गोली चला दी। हमलावर व्यापारी का रुपयो से भरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। गोली व्यापारी की टांग में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना बुधवार रात करीब पौने 11 बजे की है। गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास बाजार में कपड़े की एक दुकान खुली हुई थी, जहां मुख्य रूप से महिलाओं के सूट का कारोबार होता है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दुकान के मालिक विशाल भाटिया को निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे मोटरसाइकिल और .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शिवाला इलाका सुंदर नगर मे रहने वाले कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर फायरिंग कर पैसों का.बैग छीनने की कोशिश की गई थी। गोली लगने से वह घायल हो गया। उन्होंने बताया किमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमो द्वारा 5 घंटों में चारों आरोपी पकड़ लिया गया है। चारों आरोपियों प्रिंस कुमार उर्फ मॉडल, गुरप्रिंस दीप, राहुल सिंह और दमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

·
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने इससे पहले भी ‘ए’ डिवीजन और चाटीविंड ( अमृतसर देहाती) इलाके के पेट्रोल पंपों तथा मेडिकल स्टोर पर गनपॉइंट पर लूट और स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में  विधानसभा का मानसून  सेशन 3 से 10 अगस्त तक बुलाने की मंज़ूरी दी गई

अमृतसर,21 जुलाई (राजन):आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *