Breaking News

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट हत्याकांड- पंजाब बंद, स्कूल- बाजार नहीं खुले : एस एच ओ सस्पेंड, डीएसपी पर कार्रवाई की सिफारिश

अमृतसर लॉरेंस रोड में दुकान को बंद करवाते हुए लोग।

अमृतसर, 15 अक्टूबर:एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद बुलाया गया है। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं है, लेकिन छात्र नहीं आए हैं। पंजाब के
सभी जिलों में बाजार बंद हैं। किसान संगठन सिद्धपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया । अमृतसर में भी इसका मिला झूला असर पड़ा। अमृतसर के मुख्य बाजार बंद रहे। कुछ जगहों पर संगठनों द्वारा दुकाने बंद करवाई गई।

इसी बीच मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने मानसा सिटी थाना-2 की एस एच ओ बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ जांच के लिए डीजीपी पंजाब के ऑफिस को सिफारिश की गई है।

मानसा में परविंदर झोटा की 13 अक्टूबर को नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परविंदर के पिता भीम सिंह ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद जिला अमृतसर की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी

अमृतसर, 12 अक्टूबर(राजन):जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं के आंकड़ों की जानकारी देते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *