Breaking News

तारा वाला पुल पर 2 युवकों पर फायरिंग: एक की हालत नाजुक, दोनों दरगाह पर माथा टेकने आए थे

घटनास्थल पर  जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 29 अक्टूबर (राजन):अमृतसर में आज रात को तारा वाला पुल पर 2 युवकों पर फायरिंग कर दी गई। हमलावरों की संख्या करीब 6 बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला करीब 3 से 4 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है।

घायलों की पहचान शरणदीप और आकाशदीप के रूप में हुई है। दोनों कोटली सका अजनाला के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक तारांवाला पुल स्थित मजार पर माथा टेकने आए थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस को घटनास्थल से 32 बोर के तीन खोल मिले हैं।

कहासुनी के बीच पिस्टल निकालकर फायरिंग की

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हमलावरों की संख्या पांच से छह थी। पहले मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद एक हमलावर ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों युवकों को गोलियां लगी हैं।

चार साल पहले 2 गुटों में झगड़ा हुआ था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच करीब तीन से चार साल पहले भी लड़ाई-झगड़ा हुआ था। उस दौरान दोनों गुटों के बीच तेजधार हथियारों से हमला करने की बात सामने आई थी।

आरोपियों में से 2 की पहचान हुई

पुलिस को छह हमलावरों के शामिल होने की जानकारी मिली है। इनमें से दो की पहचान बताई गई है, जबकि अन्य चार की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आकाशदीप को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया, जबकि शरणदीप का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *