Breaking News

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) द्वारा 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए), पुड्डा के जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा जिले में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनमें किए गए अवैध विकास कार्यों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई रेगुलेटरी विंग की टीम ने थाना कथूनंगल, थाना कंबो और थाना सदर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गांव पाखरपुरा में विकसित एक तथा गांव नंगली में विकसित चार रिहायशी एवं कमर्शियल अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रेगुलेटरी विंग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में अनियोजित विकास को रोकने और शहरी विकास को नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए गांव पाखरपुरा और नंगली में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के मालिकों को पापरा एक्ट-1995 के तहत नोटिस जारी कर विकास कार्य बंद करवाए गए थे। इसके बावजूद कॉलोनियों के मालिकों द्वारा सरकारी निर्देशों की अवहेलना करते हुए मौके पर विकास कार्य जारी रखे गए। इसे गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुसार 03 नवंबर 2026 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि गांव नंगली में विकसित अवैध कॉलोनी बाबा दीप सिंह एन्क्लेव’ के खिलाफ पहले भी 21 मार्च 2025 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी तथा इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया था। इसी प्रकार गांव पाखरपुरा में स्थित अवैध कॉलोनी के खिलाफ 22 अक्टूबर 2026 को भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन कॉलोनी मालिकों द्वारा दोबारा विकास कार्य शुरू कर दिए गए। इसके चलते अब पुनः किए गए अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त किया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पापरा एक्ट-1995 में वर्ष 2024 के दौरान किए गए संशोधन के अनुसार अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले व्यक्तियों को 5 से 10 वर्ष तक की कैद तथा 25 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अतिरिक्त इन कॉलोनियों के अंतर्गत आने वाली जमीन के मालिकों और कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु लिखा जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से गणमान्य लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा : करमजीत सिंह रिंटू ने पार्टी में शामिल करवाया

अमृतसर, 2 नवंबर 2026 :आम आदमी पार्टी की लोगों के लिए काम करने वाली नीतियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *