Breaking News

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से गणमान्य लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा : करमजीत सिंह रिंटू ने पार्टी में शामिल करवाया

अमृतसर, 2 नवंबर 2026 :आम आदमी पार्टी की लोगों के लिए काम करने वाली नीतियों और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे ज़बरदस्त विकास के कामों से प्रभावित होकर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के गणमान्य लोगों ने रिवावती पार्टियों को छोड़कर  आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के  चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने इन लोगों को AAP में शामिल करवाया। गणमान्य नेता राजिंदर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया और ओम प्रकाश , विजय कुमार , विकास एडवोकेट अपने 20 साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। करमजीत सिंह रिंटू ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और साथियों का धन्यवाद किया गया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रिंटू ने कहा कि इन नेताओं के आने से नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को बहुत मज़बूती मिलेगी और हम सब मिलकर इलाके के लोगों की तरक्की, खुशहाली और सेवा के लिए कमिटेड हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी  योजनाओं और विकास कार्यों के चलते आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर गुलजार सिंह बिट्टू, हरजोत सिंह, विजय कुमार, काबुल सिंह, मनजीत सिंह, लव शर्मा, अजय सिंह, डॉक्टर विक्की, डॉक्टर अभी और वार्ड नंबर 13 के आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर पराली प्रबंधन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अमृतसर, 31 अक्टूबर(राजन): डिप्टी कमिश्नर अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह ने आज ब्लॉक चोगावां, हरशा छीना और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *