
अमृतसर, 2 नवंबर: शहर में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों की जान-माल से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी की लापरवाही या अवैध पटाखों के कारण आग लगने अथवा कोई बड़ा हादसा होने से जान का नुकसान होता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
कमिश्नर ने कहा हमारे ध्यान में आया है कि अमृतसर के अनगढ़ इलाके में पहले भी कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जाता रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने इस धंधे में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जरूरी
मंजूरी के पटाखे बनाना और इस तरह की गतिविधियां चलाना आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अवैध पटाखे बनाने और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरे तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस की टीमें ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध रूप से पटाखे बनाए या स्टोर किए जा रहे हैं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समय रहते मिली जानकारी से किसी बड़े हादसे को रोका जा सकता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News