आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन): उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के परिवार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार नीतियों से प्रभावित होकर, वार्ड नंबर 16 के जगदंबे कालोनी क्षेत्र से महक प्रधान , लाटी जी ने अपने परिवारो के साथ आम आदमी पार्टी की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का दिल से धन्यवाद और ‘AAP’ परिवार में शामिल होने पर नए लोगों का हार्दिक स्वागत है। उनके पार्टी में शामिल होने से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में हमारी टीम को नई एनर्जी और बहुत ताकत मिली है। इन समझदार साथियों के सपोर्ट से, हम वार्ड नंबर 16 के हर घर तक विकास की लहर पहुंचाने और लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले परिवारों को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की जनहितैषी योजनाओं को उनकी टीम द्वारा घर-घर तक पहुंचाया गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव से पहले दी गई सभी गारंटीयों को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और उचित सुविधाएं दी जा रही है।उन्होंने कहा कि हल्के की कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रिमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य तेजी से लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि हल्के के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर बॉबी सरीन, राकेश कुमार, शिन्दर कौर , मीरा कुमारी,सतीश कुमार क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News