
अमृतसर, 3 नवंबर:डीए (महंगाई भत्ता) के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को अवमानना का नोटिस जारी किया है। अदालत ने 17 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अब अगली सुनवाई पर सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि डीए से जुड़े मामले में अदालत के आदेशों का पालन क्यों नहीं किया गया। इससे पहले जुर्माना भी लगा था। अदालत ने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट में केस की सुनवाई पेंडिंग क्यों है। इस पर मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील की सभी खामियां दूर कर दी गई हैं। इस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। अदालत ने कहा कि सरकार अब तक यह नहीं बता सकी कि आदेशों का पालन क्यों नहीं हुआ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News