Breaking News

पंजाब सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर, 3 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेशों के मुताबिक, धीरेंद्र कुमार तिवारी को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विनय बुबलानी पटियाला मंडल के कमिश्नर के साथ-साथ अब रूपनगर मंडल के कमिश्नर और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

दीप्ति उप्पल विशेष सचिव, स्थानीय सरकार के पद के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-कम-सी.ई.ओ. और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की सी.ई.ओ. की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके अलावा उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

अमित तलवार विशेष सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा ड्रग्स और जाति जनगणना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस जिम्मेदारी से संयम अग्रवाल को मुक्त कर दिया गया है।

वहीं, टी. बेनिथ अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास के पद के साथ पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत तय: DLSA ने लोगों से फाइनल सेटलमेंट और कोर्ट फीस रिफंड के लिए झगड़े सुलझाने की अपील की

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन):पंजाब के लोगों को तेज़, आसान और सस्ता न्याय देने के पक्के इरादे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *