Breaking News

मोहाली में भारत ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती: जापान को 4-1 से हराया

अमृतसर, 5 नवंबर :मोहाली में भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-1 से हराया । भारत ने तीसरे क्वार्टर में मैच का पहला गोल किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-1 कर दी। मैच खत्म होने से 8 मिनट पहले भारत ने तीसरा गोल भी कर दिया। इसके बाद चौथा गोल दागा।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी स्टेडियम.पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले दोनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। भारतीय टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गैरकानूनी हथियार और ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े 11 आरोपी  2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्टल, 310: ग्राम हेरोइन के साथ अमृतसर पुलिस ने किए गिरफ्तार

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन गैरकानूनी हथियार और ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *