
अमृतसर,11 नवंबर (राजन):पंजाब में चुनाव से पहले मंगलवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। 254 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें 29 आईएएस और 111 पीसीएस अधिकारी, 25 तहसीलदार, 79 नायब तहसीलदार, 10 माल विभाग के अफसर शामिल हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के तहत.6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदल दिए गए हैं। मोहाली में आदित्य डेचलवाल, रूपनगर में कोमल मित्तल, लुधियाना में हिमांशु अग्रवाल, पटियाला में हिमांशु जैन, बरनाला में अभिजीत कपलिश और तरनतारन में निर्मल ओसपचन को डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 2024 बैच के 9 युवा आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक विभागों, नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
जारी आदेशों की कॉपी।























” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News