Breaking News

पंजाब में 15 नवंबर से बंद होगा ई-नक्शा पोर्टल: एमसेवा एप पर होंगे नक्शे सीएलयू पास;

अमृतसर, 12 नवंबर :पंजाब में मकान बनाने, कमर्शियल बिल्डिंग तैयार करने के नक्शे या जमीन के इस्तेमाल में बदलाव ( सीएलयू) की मंजूरी लेने वाले लोगों के लिए 15 नवंबर से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। स्थानीय निकाय विभाग प्रदेशभर में ई-नक्शा पोर्टल को बंद कर इसकी जगह एमसेवा एप पर नक्शा, एनओसी और सीएलयू पास करवाने की सुविधा शुरू कर रहा है।

हालांकि, व्यवस्था बदलने से पहले ही आम लोगों और नगर निगम अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिन लोगों ने पुराने पोर्टल पर अपनी फाइलें जमा करवाई हुई हैं, उन्हें मंजूरी मिलने का इंतजार है।

वहीं, नए एप पर आवेदन करने वाले लोगों को भी प्रक्रिया समझने और फाइलें क्लीयर करवाने में परेशानी आ रही है। सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ई-नक्शा पोर्टल पर पहले से अप्लाई की गई फाइलों को 15 नवंबर तक क्लीयर किया जाए लेकिन पोर्टल बार-बार बंद होने और धीमी गति से चलने के कारण अधिकारियों के सामने भी लंबित फाइलों को निपटाने की चुनौती है।

प्रदेश के नगर निगमों में नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को बार-बार अपने आर्किटेक्ट और संबंधित कार्यालयों से संपर्क करना पड़ रहा है। विभाग का रेवेन्यू भी इस वक्त बहुत ही कम हो गया है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के तहत किरायेदारों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए एडीसी पल्लवी मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक

अमृतसर, 4 नवंबर(राजन):किरायेदारों और दुकानदारों से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा पंजाब सरकार की ‘मेरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *