Breaking News

परिसीमन बिल, पंजाब में 7 लोकसभा सीटें बढ़ेंगी: 20 सांसद हो जाएंगे; विधायक 117 से बढ़कर 176 होंगे

अमृतसर, 28 नवंबर:केंद्र सरकार लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के परिसीमन का बिल लेकर आ रही है। संसद में यह बिल पास होने के बाद पंजाब में 7 सांसद व 59 विधायक बढ़ जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ में भी 1 की जगह 2 लोकसभा सांसद होंगे।

परिसीमन 50 प्रतिशत के फार्मूले पर हो रहा है। ऐसे में पंजाब में लोकसभा के सांसदों की संख्या बढ़कर 20 और विधायक 117 से बढ़कर 176 हो जाएंगे। परिसीमन बिल के साथ ही केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर भी आ रही है।

इस बिल के पास होने के बाद पंजाब की विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या कम से कम 59 हो जाएगी। वहीं पंजाब से महिला सांसदों की गिनती भी कम से 6 से 7 हो जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अमृतसर, 27 नवंबर(राजन):पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *