Breaking News

पंजाब में चौथे AAP विधायक ने पार्टी छोड़ी: अकाली दल जॉइन किया, 2022 में पूर्व सीएम को हराया था

अमृतसर,29 नवंबर:रूपनगर जिले के चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा है। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले यह चौथे विधायक हैं। आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने पर वह नाराज चल
रहे थे। आम आदमी पार्टी  ने आगामी 2027 के चुनाव के लिए चमकौर साहिब से जसबीर गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। जसबीर को टिकट मिलने के बाद ही चरणजीत सिंह ने ऐलान कर दिया था कि वह इस बार इलेक्शन जरूर लड़ेंगे।

इसके बाद चर्चा थी कि पहले पार्टी छोड़ चुके 3 विधायकों
की तरह चरणजीत सिंह भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं।
हालांकि, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल  को चुना है। चरणजीत सिंह ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

परिसीमन बिल, पंजाब में 7 लोकसभा सीटें बढ़ेंगी: 20 सांसद हो जाएंगे; विधायक 117 से बढ़कर 176 होंगे

अमृतसर, 28 नवंबर:केंद्र सरकार लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के परिसीमन का बिल लेकर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *