Breaking News

नगर निगम द्वारा गुमानपुरा क्षेत्र में बनाई जा रही गौशाला पर किया कब्जा एस्टेट विभाग की टीम ने हटा कर अपना ताला जड़ा

एक संस्था द्वारा किया गया था कब्जा

कब्जा हटाते हुए एस्टेट विभाग की टीम

अमृतसर,7 जुलाई(राजन): नगर निगम की गुमानपुरा क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ जगह पर गौशाला का निर्माण निगम द्वारा करवाया गया है। इस जगह पर पिछले कई दिनों से एक संस्था द्वारा कब्जा करके अपने बोर्ड लगाए गए। जिस पर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है।

आज नगर निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपनी टीम तथा निगम की पुलिस को साथ लेकर कब्जा धारकों के वहां लगाए गए बोर्ड हटाए गए तथा दीवारों पर कब्जा धारकों अपनी संस्था का लिखा नाम पर भी पेंट लगाकर उसे मिटा दिया गया। टीम द्वारा गौशाला के गेटों पर अपने ताले लगाकर कब्जा कर लिया गया। कब्जा धारकों द्वारा गौशाला के बाहर नगर निगम का शिलान्यास का पत्थर भी तोड़ दिया गया था। उसे भी निगम के सिविल विंग दोबारा बनाकर लगाया जा रहा है।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्के में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीने व अन्य मशीनरी की रवाना

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए हैं : विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *