Breaking News

विवादित ऑडियो की जांच करेंगे निगम एडिश्नल कमिश्नर

निगम यूनियनों ने मेयर व निगम कमिश्नर को दिया ज्ञापन

मेयर व कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए निगम यूनियन के पदाधिकारी।

अमृतसर, 17 अगस्त (राजन): नगर निगम की सफाई मजदूर यूनियन व म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के विनोद बिट्टा, आशू नाहर व अन्यों ने मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल को ज्ञापन देकर मांग की है कि निगम के एक्सईएन विजय कुमार व जेई राजेश कुमार की ऑडियो जो वायरल हुई है, उसमें जातिसूचक शब्दावली का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहां की दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर पुलिस में कार्रवाई भी करवाई जाए अन्यथा 72 घंटों के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को ठप करवा कर हड़ताल करेंगे।

एडिशनल कमिश्नर करेंगे जांच
मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने मौके पर ही कहा कि इस संबंध में निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप रिषी जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन की तस्वीर।

पुलिस कमिश्नर को भी दिया ज्ञापन
इस संबंध में निगम यूनियनो की ओर से पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए निगम यूनियन के पदाधिकारी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *