Breaking News

आजादी दिवस से पहले रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में घर के बाहर मिला हैंड ग्रेनेड, क्षेत्र में दहशत का माहौल, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

अमृतसर,13 अगस्त:  आजादी दिवस से पहले रंजीत  एवेन्यू डी ब्लॉक रिहायशी  क्षेत्र में हैंड ग्रनेड मिलने से दहशत का माहौल बन गया । एक घर के बाहर यह ग्रेनेड मिला है। सुबह सफाई कर्मचारी से ग्रेनेड मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए।

बाद में स्पैशल बम निरोधक दस्ते ने इसको डिफ्यूज़ कर दिया। पांच दिन पहले ही अमृतसर के ही सरहदी गांव भिखीविंड में टिफिन बम और हैंड ग्रैनेड बरामद हुए थे। जिसके बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

मौके पर पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बम डिफ्यूज दस्ते ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के पास हैंड गर्नेड को कब्जे में लेकर खुले स्थान में ले जाकर बम को डिफ्यूज कर दिया गया। पुलिस द्वारा जांच जारी  हैं।

About amritsar news

Check Also

क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात लोग 10 पिस्टल, 1KG हेरोइन, एक ड्रोन के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 अगस्त(राजन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके और 10 गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *