Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ मे समय बांधा डिप्टी कमिश्नर , पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों द्वारा लिया गया जायजा

15 अगस्त को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तिरंगा फहराएंगे

अमृतसर, 13 अगस्त(राजन): जिला स्तर पर मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल आज अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में हुई। इस मौके पर डीएसपी परेड कमांडर माधवी शर्मा ने परेड का नेतृत्व किया। समीक्षा करने के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा और पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न पंजाब पुलिस भर्ती प्रशिक्षण केंद्र जहान खेला, पंजाब जेल पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, जी.ओ.जी. परेड में टीमों ने हिस्सा लिया। डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने ध्वजारोहण समारोह की अध्यक्षता की और परेड की सलामी ली। गुरप्रीत सिंह खैहरा ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब आ रहे हैं और वह इस दिन स्टेडियम में झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे और राज्य की जानी-मानी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रूही डग, एसडीएम राजेश शर्मा, एसडीएम अरशप्रीत सिंह, एडीसीपी संदीप मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर बीर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए 10 अस्थायी लाइसेंसों का निकाला ड्रॉ : 717 आवेदनों में से पारदर्शी तरीके से निकाला गया ड्रॉ : डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 13 अक्टूबर(राजन): जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों के मद्देनजर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *