Breaking News

पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से तस्करी कर लाई जा रही 16 किलो हेरोइन सहित एक को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 26 अगस्त(राजन): ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार सुबह माधोपुर से 16 किलो हेरोइन सहित एक संदिग्ध टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है । डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा नशीले पदार्थ हेरोइन की खेप जम्मू-कश्मीर से अमृतसर के रंजीत सिंह  निवासी गेट खजाना ला रहा था । पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस माधोपुर में मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ कर रही है।
संदिग्ध एक टैक्सी चालक है और एक सफेद इनोवा में आ रहा था जब उसे माधोपुर में एक गुप्त सूचना के बाद रोका गया।
पुलिस को आशंका थी कि वह अमृतसर पहुंचने से पहले हेरोइन को छिपा सकता था ;  इसलिए माधोपुरी में नाका रखा गया। पुलिस गिरफ्तार किए गए संदिग्ध टैक्सी चालक से पूछताछ कर रही है।

About amritsar news

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर 255 खोए हुए मोबाइल फ़ोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए

अमृतसर, 7 जुलाई:कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *