Breaking News

नगर निगम द्वारा कोर्ट रोड डिवाइडर मे 46 डेट पाव छोटे वृक्ष लगाए गए, शहर के अन्य डिवाइडरो पर भी लगेंगे ऐसे वृक्ष

डिवाइडरो में लगी स्ट्रीट लाइट की तारे भी होंगी अंडरग्राउंड

डिवाइडर में लगे डेट पाव वृक्ष

अमृतसर,3 सितंबर(राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू एवं कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी के आदेशों पर निगम अधिकारियों द्वारा शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के डिवाइडरो का सौंदर्य करण किया जा रहा है। कोर्ट रोड डिवाइडर में 46 डेट पाव के लगभग 8-8 फीट वृक्ष लगाए गए हैं।इससे हवा शुद्ध होती है । ऐसे ही छोटे वृक्ष मदन मोहन मालवीय रोड, लॉरेंस रोड, एयरपोर्ट रोड, रंजीत एवेन्यू तथा अन्य क्षेत्रों में भी लगाए जाने हैंcइससे हवा शुद्ध होती है

डिवाइडर में लगे डेट पाव वृक्ष

पिछले कई दिनों से सड़क के डिवाइडरो का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कमिश्नर जग्गी ने निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग को भी निर्देश जारी किए हैं कि इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के डिवाइडरो में लगी समूह स्ट्रीट लाइट तारों को भी अंडर ग्राउंड करवाया जाए। जिसकी अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने स्माइल एन्क्लेव में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, विकास की यह रफ़्तार जारी रहेगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू। अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *