Breaking News

डेंगू संक्रमित मरीज बढ़ने से नगर निगम ने फागिंग तथा दवाई स्प्रे बढ़ाया, जिला सेहत अधिकारियों के साथ निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की मीटिंग

सुबह 6 वार्डो तथा शाम 6 वार्डों में हो रही है फागिंग : डॉ रमा

जिला अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

अमृतसर,7 सितम्बर (राजन): डेंगू  संक्रमित  मरीज बढ़ने से नगर निगम द्वारा फागिंग तथा दवाई स्प्रे मे बढ़ावा कर दिया गया है। जिला सेहत अधिकारियो, स्मार्ट सिटी की टीम  के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग हुई।नगर निगम की मेडिकल ऑफिसर डॉ रमा ने बताया कि नगर निगम द्वारा सुबह  6 तथा शाम 6 वार्डों में  फागिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि  इसके अतिरिक्त अगर किसी और भी क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर फागिंग कराई जा रही है। नगर निगम द्वारा जिन क्षेत्रों में लगातार पानी खड़ा रहता है, वहां पर भी दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा करवाई जा रही फागिंग की वीडियो देखें

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप की बायोरेमीडीएशन करने के टेंडर को ठंडे बस्ते में डाला

झब्बाल रोड कूड़े के डंप का दृश्य। अमृतसर, 21 मार्च (राजन):नगर निगम ने झब्बाल रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *