Breaking News

नवजोत सिद्धू का मामला हल ना होने पर मुख्यमंत्री चन्नी ने 4 अक्टूबर को फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक

चंडीगढ़/ अमृतसर30 सितंबर (राजन): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 4 अक्तूबर को एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पंजाब भवन में मीटिंग हुई । चन्नी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की काफी लंबे समय तक चली मीटिंग में हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि बैठक के बाद सिद्धू की दोबारा चन्नी के साथ अकेले में भी मीटिंग हुई । लेकिन अभी सिद्धू का मामला हल नहीं हो पाया है। इसी के चलते मुख्यमंत्री चन्नी ने 4 अक्तूबर को फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है, जिसमें पंजाब कांग्रेस में चल रहे मसलों पर विचार किया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में AAP ने निकाला मार्च: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी; विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ हॉल गेट पर किया प्रदर्शन

अमृतसर, 25 जुलाई:दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले छात्र आंदोलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *