Breaking News

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेसी नेताओं द्वारा रखा गया मौन व्रत

भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या : मेयर कर्मजीत रिंटू


अमृतसर,11 अक्टूबर(राजन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेसी नेता द्वारा दोपहर 1 से 3 बजे तक मौन व्रत रखा गया। मौसम की खराबी की वजह से नवजोत  सिंह सिद्धू मां वैष्णो देवी के दरबार से मौन व्रत धरने पर नहीं पहुंच सके। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान डैनी वडाला, मेयर करमजीत सिंह रिंटू विधायक सुनील दत्ती, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दमन दीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, पार्षद विकास सोनी, पंजाब कांग्रेस के महासचिव जोगिंदर पाल ढींगरा तथा भारी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए। मेयर  करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड तथा किसानों के काले कानूनों के भारी विरोध के बावजूद भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *