Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने 22 संस्थान किए सील,16 ने भुगतान कर सील खुलवाई,20 लाख टैक्स रिकवर

अमृतसर,26 अक्टूबर (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स द्वारा सीलिंग अभियान जारी रखते हुए आज कुल 22 संस्थानों को सील किया गया। इनमें से 16 पार्टियों ने भुगतान करके सीलिंग खुलवा लीं। पांचो जोनो की टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध करवाइयां की। नारायणगढ़ छेहरटा क्षेत्र में एक बड़े मोबाइल टावर को सील किया गया।

इसके अलावा सुल्तानविंड रोड, तरनतारन रोड, जहाजगढ़, छेहरटा चौक,में संस्थान सील किए गए।  विभाग के नोडल अफसर सेक्टरी दलजीत सिंह ने बताया आज टीमों द्वारा लगभग 20 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी किया गया।

उन्होंने बताया कि जहाजगढ़ क्षेत्र में सीलिंग पार्टी के साथ भारी तकरार भी हुआ। इसके बावजूद भी डिफ़ॉल्टरो की प्रॉपर्टी सील की गई। उन्होंने कहा कि  सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। डिफॉल्टर पार्टियां अपना बनता टैक्स अदा कर ओटीएस स्कीम के तहत 10 प्रतिशत रिबेट भी ले।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *