Breaking News

मेयर रिन्टू और विधायक दत्ती द्वारा ग्रीन फील्ड, श्री मुक्ति नारायण धाम वैकटेश्वर से सी.सी. फ्लोरिंग कार्य का उद्घाटन

मंदिर में माथा टेकते हुए मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू और विधायक सुनील दत्ती साथ है पार्षद समीर दत्ता व अन्य।

अमृतसर, 9 सितम्बर (राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू और विधायक सुनील दत्ती के साथ मिलकर उत्तरी विधानसभा हलके के इलाका ग्रीन फील्ड में श्री मुक्ति नारायण धाम वैंकेटश्वर से सी.सी. फ्लोरिंग डालने के काम का उद्घाटन किया। मेयर और विधायक द्वारा मंदिर में माथा टेका गया और आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के चहुमुखी विकास के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई गई है और इस समय शहर के हर कौने में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद समीर दत्ता, के.के. शर्मा, यू.डी. शर्मा, गुरिंदर सिंह सोढ़ी, जसबीर सिंह बल, एम.आर शर्मा, सुनील ऊपल, धर्मपाल और भारी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *