Breaking News

राज्य में अराजकता, भ्रष्टाचार व झूठे वायदों के विरुद्ध, विकासशील पंजाब बनाने के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरेगी भाजपा: शेखावत

भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं
अमृतसर फेरी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के रु-ब-रु हुए शेखावत

अमृतसर,23 दिसंबर (राजन): केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व भाजपा पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत ने पंजाब की जनता से नशा-मुक्त, भ्रष्टाचार-मुक्त, रोजगार-युक्त व पंजाब को खुशहाल बनाने के अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पंजाब के भाईचारे को कायम रखने के लिए एक विकाशील व स्थिर सरकार देने के लिए वचनबद्ध होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर  नहीं है और पंजाब की जनता के साथ जो भी वादा किया जाएगा उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। वह आज अपने अमृतसर फेरी के दौरान जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर प्रदेश महासचिव राजेश बाग़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, रीना जेटली, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, केवल कुमार, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, प्रदेश भाजपा मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू उपस्थित थे।


गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है और भारत की सुरक्षा को लेकर पंजाब के सपूत हमेशा आगे बढ़ कर सीना तान कर दोषण से लोहा लेने के लिए खड़े हुए हैं और राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं। देश हमेशा पंजाब के उन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश की छवि खुशहाल व समृद्ध प्रदेशों में होती थी लेकिन आज पंजाब नशे, जुर्म व माफिया की गिरफ्त में आ चुका है। प्रदेश के नौजवान नशे की पड़ कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण यहाँ से उद्योग का पलायन करना है, जिसके चलते पंजाब में बेरोजगारी की दर आज देश के अन्य राज्यों से सबसे ज्यादा है। शेखावत ने कहाकि पंजाब की पिछली सरकारों ने प्रदेश को कंगाली व बदहाली के कगार पर ला खड़ा किया है। पंजाब जी.डी.पी. के मामले में चौथे स्थान से 16वें स्थान पर आ गया है। पंजाब आज 4 लाख करोड़ के कर्जे के बोझ तले दब चुका है। पंजाब आज नीचे से दुसरे नम्बर पर आ गया है। इन हालातों का जिम्मेवार कौन है, पंजाब की जनता को यह सोचने की जरुरत है। पंजाब को इस सबसे निकालने की जरुरत है। इसके लिए पंजाब की सत्ता में बदलाव की जरुरत है और भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब में इसके विकल्प के रूप में उभरी है। पंजाब की जनता प्रदेश को विकासशील पथ पर ले जाने के लिए तथा पंजाब को दोबारा खुशहाल व समृद्ध देखने के लिए भाजपा पर अपनी विश्वनीयता की मोहर लगाने का ठान चुकी है।


गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व व देश विरोधी ताकतें पंजाब को दोबारा 1984 के आतंकवाद के काले दौर की तरफ धकेलने की नापाक कोशिश में लगी हैं। पंजाब के गुरुघरों व मंदिरों में हो रही बेअदबी की घटनाएं तथा लुधियाना में हुआ बम ब्लास्ट भी इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। कुछ राजनीतिक लोग भी इसका फायदा लेने की होड़ में लगे हुए हैं ताकि पंजाब का शान्तमय व भाईचारक माहौल को आग लगाई जा सके। भारतीय जनता पार्टी व पंजाब की सूझवान जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। भाजपा ऐसी देश-विरोधी शक्तियों के खिलाफ सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए भाजपा लगातार तत्पर है। विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ को बेनकाब करते हुए विपक्ष के दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होना भी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पिछले 7 वर्षों में देश के किसानों के हित में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बहुत कुछ किया है व कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। कांग्रेस देश को बांटती है और भाजपा देश को जोड़ कर विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए वचनबद्ध है और ले जा रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों को अपने लाभ के लिए पीएम मोदी की ईमानदारी और समर्पण का लाभ उठाने और आत्मानिर्भर भारत के नारे पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया व पंजाब में भी भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *