Breaking News

बकाया वाटर सप्लाई सीवरेज बिल की अदायगी लेने के लिए दबिश शुरू

जोनल सुपरीटेंडेंटो को डिफाल्टरो से बकाया लेने और अवैध कनेक्शन काटने के निगम कमिश्नर ने जारी किए आदेश

अमृतसर, 5 अप्रैल(राजन): नगर निगम वाटर सप्लाई सीवरेज बिल का निर्धारित लक्ष्य से काफी पिछड़ा हुआ चल रहा था। जिसे अब पटरी में लाने के लिए  निगम कमिश्नर संदीप रिशी द्वारा कड़े आदेश दिए गए। पिछले वित्त वर्ष के अंतिम महीनों  में चुनावी ड्यूटिया होने के कारण  निगम वाटर सप्लाई सीवरेज के बिल ही नहीं पहुंचा पा रहा था। अब विशेषकर कमर्शियल अदारों को बिल जाने शुरू हो गए हैं। इसके साथ साथ निगम कमिश्नर के आदेशों पर अवैध कनेक्शनों को काटने और डिफाल्टर पार्टियों की सूचियां तैयार करके जोनल सुपरिटेंडेंट को भेज दी गई है। जिस पर प्रत्येक जोन की टीम द्वारा डिफॉल्टरो पर दबिश शुरू कर दी गई है।

बकाया राशि आनी शुरू

निगम कमिश्नर  के आदेशों पर आज वेस्ट जोन के इंचार्ज सैक्टरी सुशांत भाटिया के दिशा निर्देशों पर जोन की टीम इंस्पेक्टर  तरसेम सहोता, क्लर्क तेजवीर सिंह, दविंदर, महावीर, चरणजीत, बलदेव ने  पुलिस बल के साथ डिफॉल्टर पार्टियों के कनेक्शन काटने के लिए कुछ जगहों पर दबिश दी। जिस पर लोगों द्वारा मौके पर  बकाया बिल अदा कर कनेक्शन कटने से बचाया। इस तरह से बकाया राशि आनी शुरू हो गई है।

वाटर सप्लाई सीवरेज बिलो की रिकवरी में तेजी आएगी

निगम कमिश्नर संदीप रिशी ने बताया कि अगले सप्ताह से वाटर सप्लाई  सीवरेज बिलों की रिकवरी में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त 10 करोड रुपयों से अधिक राशि बकाया है।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *