Breaking News

नगर निगम के शेष रहते पार्किंग स्टैंड जल्द अलाट करने की प्रक्रिया शुरू

पार्किंग स्टैंड माफिया पर अब कसेगा शिकंजा

अमृतसर, 5 अप्रैल(राजन): नगर निगम के कुछ पार्किंग स्टैंड पिछले कई महीनों से नहीं लग पा रहे हैं। जिससे निगम को वित्तीय हानि हो रही है। इस वक्त  निगम के मात्र 5 पार्किंग स्टैंड ही लगे हुए हैं जिनमें कैरो मार्केट, मछली मंडी, अमनदीप अस्पताल, कचहरी टैंक वाला चौक, गुरुनानक भवन  पार्किंग स्टैंडो को निगम द्वारा अलाट किया हुआ है। नगर निगम के बड़े पार्किंग स्टैंड जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय शॉपिंग कंपलेक्स, पुरानी सब्जी मंडी, कचहरी परिसर के दोनों , निगम कार्यालय रंजीत एवेन्यू तथा अन्य पार्किंग स्टैंड शामिल है।

पार्किंग स्टैंड माफिया पर कसेगा शिकंजा

राजनीतिक दबाव के चलते पार्किंग स्टैंड माफिया नियम कानून की कथित आड़ को लेकर नगर निगम को पहले चूना लगाता आया है। इस वक्त नगर निगम पुरानी अलॉट किए गए पार्किंग स्टैंडो के ठेकेदारों से लाखों रुपया बकाया राशि लेनी है। पार्किंग स्टैंड माफिया पिछले महीनों नाम बदल बदल कर स्टैंड ले लेता था और निगम को बकाया राशि ना जमा करवा कर दोबारा किसी और के नाम का भी  स्टैंड  लेता रहा है। कुछ माह पहले ही नगर निगम द्वारा इस पर सख्ती करते हुए स्टैंड लेने वाले व्यक्ति पूरी आइडेंटिफिकेशन के साथ-साथ 50 प्रतिशत राशि पहले तथा शेष रहती राशि के चेक लेने शुरू कर दिए थे। अब पार्किंग स्टैंड माफिया पर शिकंजा कसेगा।

शेष रहते पार्किंग स्टैंडो की ई ऑक्शन टेंडर हो रहे जारी : संदीप रिशी

नगर निगम कमिश्नर संदीप रिशी ने बताया कि नगर निगम के शेष रहते पार्किंग स्टैंडो की ईऑक्शन टेंडर जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्टैंड की  किसी ने भी पिछली तीन चार बार ई ऑक्शन नहीं भरी थी। जिस कारण अब इन  स्टैंडो की रिजर्व प्राइस कुछ कम की जा रही है। साथ में ई ऑक्शन टेंडर की  प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।  कमिश्नर संदीप रिशी ने कहा कि जिन पार्किंग स्टैंड के ठेकेदारों के बकाया राशि के चेक पड़े हुए हैं, उन चेकों को भी बैंकों में लगाया जा रहा है और चेक डिसऑर्डर होने पर उन पर क्रिमिनल केस भी करवाया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर 7 अगस्त को हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

अमृतसर, 6 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *