Breaking News

गांव कोटला काजिया में विस्फोट होने से एक बच्चे की मृत्यु ; दो गंभीर रूप से घायल

अमृतसर,18 अप्रैल(राजन):अमृतसर  के अजनाला क्षेत्र  गांव कोटला काजियां में सोमवार सुबह विस्फोट होने से 13 वर्षीय एक बच्चे की मृत्यु और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।  पोटाशियम बारीक करते समय ब्लास्ट हो हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

अजनाला  पुलिस स्टेशन के एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि गांव कोटा काजियां में वॉलीबॉल टूर्नामेंट चल रहा था। टूर्नामेंट दौरान आतिशबाजी चलाने के लिए बच्चे गांव में ही पोटाशियम को मिक्स और बारीक करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोटाशियम में जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि  कि धमाका इतना जोरदार था कि 13 साल के सुखदीप सिंह के शरीर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया।गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को तुरंत अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सुखदीप ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

एसएचओ अजनाला मुख्तार सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का उपचार चल रहा है। मृतक बच्चे के शव का  पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच के बाद ही मामले का पूरा पता चल सकेगा। इसके अलावा पोटाशियम कहां से आया, इसके बारे में भी जानकारी ली जा रही है। 

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *