Breaking News

लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच दोषी गिरफ्तार

अमृतसर,15 मई (राजन): थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दातर और तलवारें बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गिरोह का सरगना सहित दो दोषी  पुलिस को चकमा  देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर सुपिदर कौर ने बताया कि दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई  जारी है।
पुलिस ने पकड़े गए दोषियों की पहचान तरनतारन के चीमां कलां गांव निवासी अमृतपाल सिंह, लाहोरी गेट निवासी रितिक, जंडियाला निवासी गुरप्रीत सिंह, खाई मोहल्ला निवासी राहुल और खजाना गेट निवासी सुच्चा साहिब के रूप में हुई  है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के उक्त सदस्य एयरपोर्ट रोड पर किसी कोठी में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पांच  को काबू कर लिया।

About amritsar news

Check Also

वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम की आत्महत्या मामले में पंजाब के मंत्री, मंत्री के पिता और उसके पी ए विरुद्ध एफ आई आर दर्ज

मृतक गगनदीप रंधावा की फाइल फोटो । अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *