Breaking News

जुगाड़ से काम ना चलाएं भगवंत मान सरकार : प्रो.लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर,20 मई (राजन) : पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार जुगाड़ से काम न चलाएं। पंजाब सरकार ने सेवानिवृत्त पटवारियों को पुन: नौकरी में लेने का जो फैसला लिया है वह सरकार की कोई मजबूरी हो सकती है। अच्छा तो यह था कि जल्दी भर्ती कर बेरोजगार युवक-युवतियों को काम देते। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या केवल पटवारियों की ही संख्या कम है, डाक्टर, अध्यापक, नगर निगमों के कर्मचारी तथा अन्य कई विभागों में जो कर्मचारी एक बार रिटायर हो जाते हैं उनकी जगह नई भर्ती नहीं की गई। सच्चाई तो यह है कि पुलिस विभाग में कर्मचारी निर्धारित संख्या से बहुत कम हैं अगर इसी तरह जुगाड़ से ही काम चलाना है तो फिर सभी विभागों से रिटायर कर्मचारियों को वापस क्यों नहीं सेवा में लिया गया और जो काम चन्नी ने मुख्यमंत्री रहते किया कि एक ही झटके में 58 साल से ऊपर के कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। यह विचार ही नहीं किया कि सरकार और जनता का काम कैसे चलेगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान पंजाब सरकार यह ध्यान में रखे कि अगर पटवारियों को पुन: काम में लगाया जा सकता तो बाकी सभी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी तब तक रखा जाए जब तक नई भर्ती नहीं हो जाती। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी, आउटसोर्सिंग की यातना सह रहे कर्मचारी और कोरेाना काल में सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को स्थायी करें। सबसे अच्छा तो यही है कि शीघ्र सारी औपचारिकताएं पूरी कर नौजवानों को रोजगार दिया जाए।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 23 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *