Breaking News

मौसम विभाग ने  पंजाब-हरियाणा में ओरेंज अलर्ट किया जारी

अमृतसर,22 मई (राजन): मौसम विभाग में पंजाब हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों में सोमवार मंगलवारको तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह तूफान के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के अनुसार, लोगों को सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी और हिमाचल केकुछ हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश हो सकतीहै। बारिश के अलावा 50 से 60 किलोमीटर कीस्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से तो राहत मिलेगी।सड़कों पर पेड़ों आदि से संभलकर चलने की सलाह दी गई है। पंजाब में मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं। इससे पंजाब में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में रविवार के मुकाबले 6 से 8 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात से ही दोनों राज्यों में मौसम बदलेगा और आसमान मेंबादल छा जाएंगे। सोमवार और मंगलवार कोबारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से दोनों राज्यों के ज्यादातर शहरों कातापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जो रविवार को 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। अमृतसर सोमवार-मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्रीके बीच दर्ज किया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर ज़िले में वोटरों का घर-घर जाकर वेरिफ़िकेशन पूरा हुआ : 2,42,751 वोटर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड या डबल कैटेगरी में पाए गए

13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक क्लेम और ऑब्जेक्शन लिए जाएंगे: ज़िला चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *