Breaking News

भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर मुख्यमंत्री मान ने मंत्री सिंगला को किया बर्खास्त

चंडीगढ़/अमृतसर,24 मई (राजन): अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया है।  मंत्री सिंगला  के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत हैं।  स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ अधिकारियों से ठेके देने पर 1% कमीशन की मांग करने पर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भ्रष्टाचार विरूद्ध हमने सौगंध खाई है, भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ विजय सिंगला के विरुद्ध  पुलिस में एफ आई आर दर्ज करने की भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दे दिए हैं। जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हिदायतें जारी की हुई हैं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आप पार्टी का कोई भी अधिकारी रिश्वत लेता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा जिसके चलते आप सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर यह कार्यवाही की।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने 29 डीएसपी के किए तबादले

अमृतसर, 11 मई : पंजाब सरकार ने 29 डीएसपी के तबादले करने के आदेश जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *