Breaking News

ऑनलाइन mseva.lgpunjab.gov.in पर अधिकांश लोग जमा करवा रहे हैं प्रॉपर्टी टैक्स

अमृतसर,24 मई (राजन):नगर निगम ज्वाइन कमिश्नर हरदीप सिंह के निर्देश अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ताओं को टैक्स जमा करवाने के लिए सीएफसी सेंटर के अधिकारियों द्वारा  एस एम एस मोबाइल फोन सेवा के माध्यम से टैक्स जमा कराने के लिए मैसेज तेजी से भेजे जा रहे हैं। विभाग द्वारा अब तक लगभग 48 हजार एस एम एस भेजे जा चुके हैं। जिसका नगर निगम को काफी लाभ मिल रहा है। एसएमएस के द्वारा आ रहे मैसेज में  ऑनलाइन mseva.lgpunjab.gov.in पर टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। जिस पर अधिकांश लोग ऑनलाइन अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं।इस वित्त वर्ष में यानी 1  अप्रैल से 24  मई  तक नगर निगम को 3 करोड रुपयों से अधिक टैक्स एकत्रित हो चुका है। जबकि पिछले वित्त वर्ष में अब तक 1.20 करोड रुपए ही टैक्स एकत्रित हुआ था।

टैक्स रिकवरी में और तेजी आएगी

नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी मे और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्क्रूटनी केसो तथा डिफॉल्टर पार्टियों से भी आने वाले दिनों में तेजी से टैक्स वसूला जाएगा।

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *