Breaking News

गन्ने की फसल का भुगतान नहीं होने से किसानों ने रेलवे ट्रैक पर दिया धरना

अमृतसर,27 मई (राजन): किसानों द्वारा बाबा बकाला अमृतसर- दिल्ली रेलवे ट्रैक पर धरना देने से  रेल यातायात एक बार फिर ठप हो गया है।  राणा शुगर मिल द्वारा गन्ने की फसल का भुगतान नहीं होने पर किसान धरना दे रहे हैं। इससे पहले मार्च में किसानों ने ब्यास रेलवे स्टेशन पर धरना दिया था लेकिन तब राणा शुगर मिल ने 45 दिनों के भीतर सभी बकाया भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन किसानों ने भुगतान नहीं होने के विरोध में धरना दिया।  गन्ने की फसल का भुगतान नहीं होने पर किसानों ने ब्यास से पहले अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बाबा बकाला में धरना दिया है।

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *