Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का दिया संदेश 

अमृतसर,13 जून (राजन): खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल (केसीजीसी) के अंतर्गत शिक्षण संस्था खालसा कालेज आफ नर्सिंग और खालसा कालेज ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस को समर्पित सेमिनार करवाया गया। नर्सिंग कालेज प्रिसिपल डा. कमलजीत कौर और ग‌र्ल्स स्कूल की प्रिसिपल पुनीत कौर नागपाल की अगुवाई में करवाए इस समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण की संभाल के अलावा मौजूदा हालात में दिन-ब-दिन हो रही वृक्षों की कटाई के कारण बढ़ रही तपिश के विषय में जागरुक किया। प्रि. डा. कमलजीत कौर ने नर्सिंग स्टाफ और स्टूडेंट के साथ मिलकर कालेज में विभिन्न तरह के पौधे लगाते पर्यावरण की देखभाल व संभाल के लिए उत्साहित किया। खालसा ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिसिपल पुनीत कौर नागपाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस तरह हम छोटी-छोटी गतिविधियों के साथ अपने पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में बढ़ रही तपिश के कारण दिनों दिन कम हो रही वृक्षों की संख्या है, क्योंकि वृक्ष जहां ठंडी छाया प्रदान करते हैं, वही मौसम के बदलाव में इस वृक्ष का मुख्य किरदार होता है। यह जीवन का एक मुख्य हिस्सा है और इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित वातावरण में रह सके। इसके अलावा स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाते हुए प्लस वन डी के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण दिवस संबंधी भाषण के साथ साथ कविता का उच्चारण किया और पर्यावरण को दर्शाते हुए पेंटिग वाले पोस्टर भी तैयार करके लोगों को सार्थक संदेश दिया।

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए 10 अस्थायी लाइसेंसों का निकाला ड्रॉ : 717 आवेदनों में से पारदर्शी तरीके से निकाला गया ड्रॉ : डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 13 अक्टूबर(राजन): जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों के मद्देनजर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *