Breaking News

महाराजा रणजीत सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए 266 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

अमृतसर,21 जून (राजन):महाराजा रणजीत सिंह का जन्म दिवस मनाने के लिए आज सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय से रवाना  किया गया। इस साल पाकिस्तान ने 266 सिख श्रद्धालुओं को वीजा देकर गुरुधामों के दर्शनों की अनुमति दी है। शिरोमणि कमेटी  की तरफ से इस साल 277 श्रद्धालुओं का वीजा पाकिस्तान ऐंबेसी के पास भेजा गया था, लेकिन इनमें से 11 श्रद्धालुओं का वीजा किसी कारण रद्द कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह266 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान भेज दिया गया। इस दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे।सिख श्रद्धालुओं का जत्था इन 10 दिनों में गुरुद्वारों के साथ-साथ पाकिस्तान के लाहौर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की समाधि पर भी जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब, पंजा साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में भी नतमस्तक होगा। इसके बाद यह जत्था 30 जून को अटारी सीमा के रास्तेभारत लौट आएगा।

About amritsar news

Check Also

रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता चरम पर पहुंच गई है

अमृतसर,18 अक्टूबर: दशहरा पर्व नजदीक आते ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *