Breaking News

610 रिटर्नो के साथ 22.50 लाख प्रॉपर्टी टैक्स हुआ जमा

टैक्स का आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंचा

अमृतसर, 21सितम्बर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स  जमा करवाने पर 10% की छूट दे रखी है।  छूट का लाभ उठाते हुए लोगों द्वारा टैक्स भरा जा रहा है। आज नगर निगम को 610 रिटर्नो  के साथ 22.50 लाख रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ। इस वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से लेकर अब तक निगम के गले में 5 करोड़ रूपये  प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो गया  है। अभी भी 10% की छूट लेने के लिए  8 दिन शेष पड़े हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष में अंतिम 8 दिनों में निगम को लगभग 4 करोड़ रुपयों से अधिक  प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित  हुआ था। 10% छूट का लाभ लेते हुए अंतिम दिनों में शहर के मल्टीप्लेक्स, बड़े शॉपिंग मॉल तथा बड़े कमर्शियल अदरो  द्वारा टैक्स   जमा करवाया जाता है।

About amritsar news

Check Also

डेयरिया वालों ने प्लॉट लेने के लिए किसी ने भी ई ऑक्शन नहीं भरी : प्लॉट का रिजर्व प्राइस कम किया जाए

अमृतसर, 28 फरवरी (राजन): मानवीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *