Breaking News

भाजपा पुतलीघर मंडल तथा स्वच्छ भारत अभियान की टीमों का हुआ विस्तार

अमृतसर, 24 जून ( राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन के साथ विचार-विमर्श के बाद भाजपा पुतलीघर मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा तथा स्वच्छ भारत अभियान अमृतसर के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा द्वारा अपनी-अपनी टीम का विस्तार किया गया है। शिव शर्मा द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए विनीत गुलाटी को पुतलीघर मंडल का उपाध्यक्ष तथा पुनीत अरोड़ा को पुतलीघर मंडल के भाजयुमों मंडल का सचिव नियुक्त किया है। जबकि स्वच्छ भारत अभियान अमृतसर के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा द्वारा विमल कुमार को अपनी टीम में कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का सिरोपा पहना तथा मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं दीं तथा उनकी हौसला-अफजाई की। सुरेश महाजन ने इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सभी पार्टी के कर्मठ एवं युवा कार्यकर्त्ता हैं और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा एवं तनदेही से निभाते आए हैं। उनकी कार्यकुशलता को देख कर संगठन ने उन्हें इस पद से नवाज़ा है। सुरेश महाजन ने कहा कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी आगे भी पार्टी के प्रचार तथा प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते हुए संगठन को और मज़बूत करेंगें।इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, जिला उपाध्यक्ष कुमार अमित, भाजपा आई.टी. व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक अनमोल पाठक, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक राघव खन्ना, पुतलीघर मंडल महासचिव रणधीर सिंह गोरा आदि उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद जिला अमृतसर की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी

अमृतसर, 12 अक्टूबर(राजन):जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं के आंकड़ों की जानकारी देते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *