Breaking News

विधानसभा में कुंवर विजय प्रताप ने ओपी सोनी पर लगाए गंभीर आरोप

अमृतसर, 25 जून (राजन):पंजाब विधानसभा में चल रहे बजट सत्र  में विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम ओपी  सोनी पर गंभीरआरोप लगाए हैं। यह आरोप पंजाब में पीपीपी मोड पर दिए गए तीन सर्किट हाऊस को लेकर हैं।विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने शनिवार विधानसभा में पंजाब के तीन सर्किट हाऊस का मुद्दा उठाया। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के सर्किट हाऊस को कैप्टन  अमरिंदर सिंह की सरकार ने पीपीपी  मोड पर दे दिया था। कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि इन सर्किट हाऊस की देखरेख की जिम्मेदारी चमन लाल एंड संस, सर्व एलायंस होस्पिटेलिटीऔर सरोवर होटल अमृतसर को दे दी गई। कुंवर वियज प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि इनमें से दो कंपनियां ओपी सोनी के नजदीकी रिश्तेदारों की हैं।कुंवर विजय प्रताप ने आरोप लगाया है कि अमृतसर के सरोवर होटल के मालिक ओपी सोनी के परिवार से हैं। इतना ही नहीं, सर्व एलायंस होस्पिटेलिटी के डॉयरेक्टर संदीप सोनी भी ओपी सोनी के रिश्तेदार हैं। इसकी पंजाब सरकार को जांच करवानी चाहिए ।कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब सरकार से सवाल पूछे थे कि पंजाब के सर्किट हाऊस जिन कंपनियों को पीपीपी  मोड पर दिए गए हैं, क्या वे ओपी सोनी के नजदीकी  रिश्तेदारों से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि  पंजाब सरकार के अधिकारियों की तरफ से जवाब असंतुष्ट दिया गया  था। जवाब में उन्हें बताया गया कि यह जानकारी उनके पास नहीं है। जिसके बाद कुंवर विजय प्रताप ने विधानसभा में इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) द्वारा 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *