Breaking News

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरों व सेनेटरी इंस्पेक्टरों के किए क्षेत्र  तब्दील

नई नियुक्तियों को लेकर सफाई मजदूर यूनियन ने जताया ऐतराज
अमृतसर,  22 सितंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल  द्वारा जारी आदेशों मे  कहा गया है कि निगम  के सेहत अफसर द्वारा भेजी गई तजवीजों को मंजूरी देते हुए चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरो  तथा  सेनेटरी इंस्पेक्टरों के क्षेत्रो को  तब्दील करके उनको इन इन जोनो / वार्डो  में नियुक्त किया जाता है।
जारी आदेशों के अनुसार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को वेस्ट  वन,  निर्भय सिंह को वेस्ट टू,  ग़ुरबंस सिंह को साउथ वन, जेपी बब्बर को साउथ टू, मलकीत सिंह को नॉर्थ वन व दो, जगदीप सिंह को ईस्ट वन  व टू , साहिल मल्होत्रा को सेंट्रल वन तथा  सरबजीत सिंह को सेंट्रल  दो मे नियुक्त  गया है। इसी तरह सेनेटरी इंस्पेक्टरों को जोनो  में स्थित वार्डो  में नियुक्त किया गया है।  सेनेटरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को वार्ड नं 1, 79, 85,  ब्रह्म दास को वार्ड 2, 53, 77 रविंदर जीत  सिंह को 56, 72, 73 रविंदर कुमार को 74, 75, 76, 78, 80 श्याम सिंह को 81, 82, 83, 84 अवतार सिंह को  3, 5, कश्मीर सिंह को 62,  अनिल डोगरा को  64, 66 मनिंदर पाल सिंह को 39, 40, 65, 67 राकेश गिल को 41, 42, 63 चंद्रपुरी को 33, 34, 35 अजय कुमार को 36, 37, 38 दिलबाग सिंह को 4, 6, 7,  विजय शर्मा को 8, 10, 17 संजीव दीवान को 12, 13, 14 सतनाम सिंह को 15, 16, 18 कुलविंदर सिंह को 11, 19, 51, बलविंदर सिंह को 9, 52 दिलबाग सिंह रंधावा को22, 25, 26 हरिंदर पाल सिंह को 20, 21, 23, 44 संजीव अरोड़ा को 27, 28, 29 गणेश कुमार को 24, 30, 31, 32 विजय गिल को 46, 47, 43, 45 तजिंदर कुमार को 48, 49, 60 राजन को 50, 59, 61 हरजिंदर सिंह को 54, 69, 70, 71तथा  मंगत राम को 55, 57, 58, 68वार्डो मे नियुक्त किया गया हैं।
नियुक्तोयों को लेकर भाई भतीजावाद किया गया: विनोद बिट्टा
विनोद बिट्टा
सफाई मजदूर यूनियन नगर निगम के प्रधान विनोद बिट्टा  ने कहा कि एक तरफ मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल  मित्तल गुरु नगरी की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रतिदिन अभियान पर निकल पड़ते हैं और शिरोमणि शहर को अव्वल दर्जे तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि निगम की सफाई मजदूर यूनियन हर पक्ष में  शहर की सफाई के लिए कृत संकल्प है।  उचित सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड वाइज इनाम के रूप में विकास कार्य अधिक देने की घोषणा भी की जा रही है किंतु सफाई व्यवस्था को लेकर की गई चीफ सेन्टरी  इंस्पेक्टरों व सेनेटरी इंस्पेक्टरो  की नियुक्तियों में भाई भतीजावाद तथा कथित लेन देन   पूरी तरह से हावी है। उन्होंने कहा कि निगम के सेहत अफसर  निगम कमिश्नर को भी गुमराह कर रहे हैं।  उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि शहर  की बेहतरीन सफाई के लिए समूह चीफ व सेंटरी इंस्पेक्टरो को  कार्य बराबर बांटा जाए तथा प्रत्येक क्षेत्र में भी  सफाई सुपरवाइजर तथा सफाई सेवकों को नियुक्ति भी बराबर की  जाए.। तभी बेहतरीन सफाई हो सकती है।  उन्होंने कहा कि  भाई भतीजावाद करते हुए अपनो के क्षेत्रों में वृद्धि कर दी है तथा कुछ काम करने वाले अधिकारियों को बहुत ही कम क्षेत्र  दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को अधिक क्षेत्र और किसी को कम क्षेत्र देना साफ दर्शाता है कि नियुक्तियों में कुछ लेनदेन हुआ है।
विनोद बिट्टा  ने कहा कि इन  के साथ-साथ सेंटरी इंस्पेक्टरो को  मलेरिया, लाइसेंस, स्ट्रे कैटल व अन्य विभाग देने से क्या कभी भी शहर  साफ नहीं रह सकता हैं। उन्होंने  कहा कि यूनियन मांग करती है कि सभी को बराबर  का कार्य बांटा जाए ताकि शहर की प्रत्येक वार्ड को साफ किया जा सके।

About amritsar news

Check Also

सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस : विधायक डॉ अजय गुप्ता

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी फाइल फोटो विधायक डॉक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *